ईडी ने छापा मारा

ईडी ने छापा मारा,अंधभक्त ने पुतला फूँका।
बिना सच्चाई जाने चक्काजाम से आवागमन रुका।

सत्ताधारी नेताओं के घर ईडी क्यों छापा नहीं मारती?
विरोधियों के घर में ही अक्सर क्यों रात गुजारती?
क्या सत्ताधारी दल के नेतागण ईमानदार होते हैं?
इस विभाग पर विश्वास नहीं होता,ये देख हम रोते हैं।
सरकार की कठपुतली के मुँह पर हमने थूका।
ईडी ने छापा मारा,अंधभक्त ने पुतला फूँका।
बिना सच्चाई जाने,चक्काजाम से आवागमन रुका।

बिना पद के हजारों करोड़ का लेन-देन कहाँ से हुआ?
शराब की फसल या महादेव सट्टा बुक जुआ से हुआ।
सबूत चाहिए सजा दिलाने के लिए ईडी सरकार को।
ईमान तैयार है न्याय बाजार में बिकने,देख ख़रीददार को।
क्या सच में सजा मिलेगी? हमने कोयल की तरह कूका।
ईडी ने छापा मारा,अंधभक्त ने पुतला फूँका।
बिना सच्चाई जाने,चक्काजाम से आवागमन रुका।

जीतेन्द्र निषाद'चितेश'



Comments

Popular posts from this blog

जयकारी छंद

ट्रैफिक जाम होगे जी