बिजली विभाग

बिजली विभाग की लापरवाही देखिए।
करेंट से मृत,पशु को छोड़कर चल दिए।

बिना दाह संस्कार किये'प्रिय मुखिया' जी।
पशुपालक भी,हमें बनाकर चूतिया जी।
हँसते-मुस्कुराते अपनी गली निकल लिए।
करेंट से मृत,पशु को छोड़कर चल दिए।

ग्राम सांगली,नयापारा रिहाइशी क्षेत्र में।
ये देख कसक हो रही है हमारे हृदय नेत्र में।
सामान्य लोग मूक दर्शक बनकर रह गए।
करेंट से मृत,पशु को छोड़कर चल दिए।

कुत्ते इकट्ठे हो रहे हैं,काग भी संग हो लिए।
बस नोचने की तैयारी है,सूनापन भी चाहिए।
सभी लोग समझदार बन,दाह संस्कार करिए।
करेंट से मृत,पशु को छोड़कर चल दिए।

जीतेन्द्र निषाद"चितेश"

Comments

Popular posts from this blog

दोहा-रक्तदान

जयकारी छंद